राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता संपन्न

मंडला
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार एवं जिला शिक्षा केंद्र मंडल के कुशल मार्गदर्शन में आज जन शिक्षा केंद्र स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कन्या माध्यमिक शाला निवास प्रांगण में किया गया विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक शालाओं में चयनित विद्यार्थियों को भाग लेना था आज जन शिक्षा केंद्र निवास में आयोजित की प्रतियोगिता में पर्यावरण में एकल गायन लघु नाटिका नारी सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति विज्ञान प्रदर्शनी गणित प्रदर्शनी एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी में मॉडल छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत की गई।

आगामी 23  जनवरी को आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जन शिक्षा केंद्र निवास हाथी तारा मनेरी पिपरिया और आमगांव से विभिन्न विधाओं के मॉडल और लघु नाटक चयनित किए गए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन-तीन प्रत्येक विद्या से विद्यार्थी चयन किए जाएंगे जिनकी प्रतियोगिता आगामी 23 तारीख को होगी निवास जन शिक्षा केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में जन शिक्षक तारेंद्रमोहन उपाध्याय शिक्षक गण पुसुम वरकड़े, विजय दुबे ,अनिल साहू ,देवेंद्र कुमार पवार ,गौरा मरावी ,कम्मो मार्को,  सुधा भारती अनुरागी, आस्था पोर्ते, ज्योति झरिया एवं सुखदेव मरावी का सहयोग सराहनीय रहा  जन शिक्षा केंद्र हाथी तारा में जन शिक्षक तारेंद्र शुक्ला एवं मुरलीधर परस्ते, आमगांव में रघुवेंद्र तिवारी एवं संतोष बर्मन, मनेरी में सेवाराम उटिए एवं कोमल बरकड़े तथा पिपरिया में दर्शन भारतीया एवं अमरु वरकड़े के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई बी आर सी निवास सुनील दुबे के कुशल मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button