बृजेन्द्र नाथ मिश्रा, सुधांशु तिवारी की हुई भाजपा में वापसी

सीधी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सीधी जिले के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का निलंबन समाप्त कर दिया है। जिसमें चुरहट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ट नेता बृजेन्द्र नाथ मिश्रा एवं जनपद सदस्य सुधांशु तिवारी भी शामिल हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं टीआरएस कॉलेज रीवा के पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र नाथ मिश्रा का भाजपा के द्वारा निलंबन वापस लिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव के बाद जिन भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को छ: वर्ष के लिए पार्टी से निष्काशित कर दिया था उन सभी का निलंबन समाप्त कर पुन: भाजपा में शामिल कर लिया है।

 मालूम रहे कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगवन पर उनकी आयोजित सभा में विधानसभा चुरहट से बृजेन्द्र नाथ मिश्रा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति मप्र, सुधांशु तिवारी कटारे जनपद सदस्य सीधी, विधानसभा धौहनी से मार्तण्ड प्रसाद चतुर्वेदी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मप्र, हितेष गुप्ता पार्षद नगर परिषद मझौली, श्रीमती प्रीती चतुर्वेदी पार्षद नगर परिषद मझौली, विधानसभा सीधी से डॉ. राकेश गौतम, विष्णु बहादुर सिंह चौहान ठाकुर दादू, दिनेश गुप्ता, आदित्य सिंह चौहान, ललन सिंह चौहान, संजय सोनी की भाजपा से निष्काषित सदस्य की वापसी कराई गई। इसके अलावा अन्य भाजपा से निष्काषित सदस्यों को भी भाजपा में वापसी की घोषणा की गई। दरअसल हाल ही में आयोजित विधानसभा चुनाव के दौरान शिकायतों के आधार पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा उक्त नेताओं को भाजपा से छ: वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया था। अब लोकसभा चुनाव के दौरान सभी का निष्काशन समाप्त करते हुए फिर से भाजपा में घर वापसी करा दी गई है। भाजपा से निष्काशन समाप्त होने के बाद संबंधित नेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है और वह पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहुंचेगा फायदा
भाजपा से निष्काशित नेताओं की घर वापसी होने पर इसका फायदा निश्चित ही लोकसभा चुनाव में पार्टी को होगा। पार्टी से निष्काशित रहे नेताओं के समर्थकों की संख्या क्षेत्र में काफी है। इस वजह से उक्त नेताओं की फिर से भाजपा में वापसी होने पर समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा में वापसी के बाद संबंधित नेतागण भी पूरे उत्साह के साथ पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा के चुनाव प्रचार में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं। उनके द्वारा अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया गया है।

राजनैतिक जानकार भी मानते हैं कि भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव में निष्किाशित सदस्यों की वापसी करानें से निश्चित ही उसका लाभ पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। इसी रणनीति के तहत भाजपा द्वारा निष्काशित सदस्यों को फिर से पार्टी में वापसी कराई जा रही है। सीधी जिले में भाजपा नेताओं का निष्काशन सामूहिक रूप से बहाल हो जाने के कारण चुनाव प्रचार में इसका अच्छा खासा असर भी देखने को मिल रहा है। पार्टी में जिन नेताओं की वापसी कराई गई है उनमें अधिकांश काफी समय से पूरी तरह से समर्पित होकर पार्टी के लिए काम कर रहे थे। क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button